यद्यपि सब कुछ भगवान का ही बनाया हुआ है और ये एक व्यापक दृष्टिकोण है। इस दृष्टिकोण से बारहों महीने भगवान का ही बनाया हुआ है। किन्तु सबके विशेष गुण-दोष भी होते हैं और यह भी एक सत्य है ~ “जड़-चेतन गुण दोष मय” और गुण-दोष के आधार पर ज्योतिष में शुभाशुभ काल का निर्णय किया जाता है। खरमास को मंगल कार्यों के लिये अशुभ माना गया है। यह प्रतिवर्ष आता है और यहां 2024 – 2025 के खरमास (Kharmas) की जानकारी दी गयी है इसके साथ ही खरमास कब से कब तक है यह भी बताया गया है।।
खरमास कब से कब तक है ~ Kharmas
धनु और मीन गुरु की राशि है। गुरु की राशि अर्थात् धनु और मीन में जब सूर्य रहते हैं तो वह मास खरमास कहलाता है।
- जब सूर्य धनु राशि में हों तो पौष मास होता है।
- जब सूर्य मीन राशि में हों तो चैत्र मास होता है।
- अर्थात पौष व चैत्र दोनों सौरमास खरमास कहलाता है।
- अन्य प्रचलित कथा के अनुसार इस महीने सूर्य के रथ में खर (गदहा) जुड़ा रहता है। क्योंकी थका हुआ घोड़ा विश्राम करता है।
- चूंकि सूर्य के रथ को खर खींचता है इसलिए इस मास को खर-मास कहते हैं।

गुरु गृह में होने से सूर्य का तेज मंद हो जाता है। समस्त सृष्टि, जीवन, के मुख्य आधार सूर्य ही हैं। समस्त शुभ/मांगलिक कार्यों का सम्पादन भी सूर्य की स्थिति के आधार पर ही किया जाता है अतः जब सूर्य मंद होते हैं तो किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य निषिद्ध हो जाता है।
खरमास 2025
- 2025 में खरमास कब आरम्भ होगा – 14 मार्च 2025 शुक्रवार, 6:49 बजे रात्रि सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे अतः 2025 में खरमास 14 मार्च शुक्रवार को आरम्भ होगा।
- खरमास कब समाप्त होगा 2025 – सूर्य मेष राशि में 13 अप्रैल 2025 रविवार, रात्र्यंत 3:21 मिनट पर प्रवेश करेंगे अतः 2025 का दूसरा खरमास समापन 13 अप्रैल रविवार को होगा ।
- खरमास कब से कब तक है 2025 – 2025 में खरमास 14 मार्च 2025 शुक्रवार से 13 अप्रैल 2025 रविवार तक है।
- खरमास 2023
- खरमास 2024 (i)
- खरमास 2024 (ii)
- खरमास कब से है 2023 – सूर्य 16 दिसम्बर 2023, शनिवार 3:58 बजे अपराह्न, धनु राशि में प्रवेश करेंगे, अतः खरमास का आरम्भ 16 दिसम्बर 2023 को होगा।
- खरमास कब तक रहेगा – 14 जनवरी 2024 रविवार, 2:42 बजे रात में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे अतः खरमास 14 जनवरी 2024 तक रहेगा।
- खरमास कब से कब तक है – खरमास 16/12/2023 से 14/01/2024 तक रहेगा।
- 2024 में खरमास कब आरम्भ होगा – 14 मार्च 2024 गुरुवार, 12:35 बजे दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे अतः 2024 में खरमास 14 मार्च गुरुवार को आरम्भ होगा।
- खरमास कब समाप्त होगा 2024 – सूर्य मेष राशि में 13 अप्रैल 2024 शनिवार, रात 9:03 मिनट पर प्रवेश करेंगे अतः 2024 का दूसरा खरमास समापन 13 अप्रैल शनिवार को होगा ।
- खरमास कब से कब तक है 2024 – 2024 में खरमास 14 मार्च 2024 गुरुवार से 13 अप्रैल 2024 शनिवार तक है।
- खरमास कब से है 2024 – सूर्य 15 दिसम्बर 2024 रविवार 10:10 बजे रात धनु राशि में प्रवेश करेंगे, अतः खरमास का आरम्भ 15 दिसम्बर 2024 को होगा।
- खरमास कब तक रहेगा – 14 जनवरी 2024 मंगलवार, 8:54 बजे प्रातःकाल सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे अतः खरमास 14 जनवरी 2024 तक रहेगा।
- खरमास कब से कब तक है 2024-2025 – खरमास 15/12/2024 से 14/01/2025 तक रहेगा।
खरमास दुबारा 2025 में
- खरमास कब से है 2025 – सूर्य 15 दिसम्बर 2025 सोमवार 4:19 बजे रात्र्यंत धनु राशि में प्रवेश करेंगे, अतः खरमास का आरम्भ 15 दिसम्बर 2025 को होगा।
- खरमास कब तक रहेगा – 14 जनवरी 2026 बुधवार, 3:06 बजे अपराह्न सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे अतः खरमास 14 जनवरी 2026 तक रहेगा।
- खरमास कब से कब तक है 2025-2026 – खरमास 15/12/2025 से 14/01/2026 तक रहेगा।
खरमास में वर्जित कार्य या खरमास में निषिद्ध कार्य
खरमास में सभी तरह के मांगलिक कार्य निषिद्ध या वर्जित हैं। मांगलिक कार्यों में उपनयन-विवाहादि एवं नये कार्यों का आरम्भ एवं प्रवेश; गृहारम्भ, ग्रहप्रवेश, वधूप्रवेश आदि कार्य वर्जित हैं। पूजा-कथा मांगलिक कार्यों में नहीं आता है। खरमास से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी अगले पृष्ठ पर दी गयी है।