Headlines

हमारे अनुप्रयोग – Mobile app

卐 यतो धर्मस्ततो जयः 卐
॥ हमारे धार्मिक एवं कर्मकाण्ड अनुप्रयोग ॥
सम्पूर्ण कर्मकाण्ड विधि द्वारा प्रकाशित अनुप्रयोग – Mobile app

🚩 परिचय
वर्त्तमान युग में सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है और इस क्रम में ग्रंथों का डिजिटल प्रारूप तैयार किया जाता है जिससे आज ढेरों ग्रन्थ डिजिटल रूप में सर्वसुलभ हो गये हैं, किन्तु मूल कलेवर (प्रकाशित पुस्तक) चाहें तो न मिले। एक प्रवृत्ति सी बन गई है जो भी जानना है मोबाइल में देखो, ग्रन्थावलोकन से निवृत्ति हो गई है। तथापि जो जिज्ञासु जन मोबाइल में ही ढूंढते हैं उनके लिये प्रामाणिक और शास्त्र-सम्मत तथ्य उपलब्ध होना दुष्कर है और अधिकांशतः भ्रामक तथ्य ही उपलब्ध हैं। संपूर्ण कर्मकांड विधि द्वारा इस कमी दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है और अब अनुप्रयोग (mobile app) भी प्रकाशित किया जा रहा है। यहाँ उपलब्ध सभी अनुप्रयोग प्रामाणिक ग्रन्थों, दृक्तुल्य गणनाओं एवं विशुद्ध मन्त्र-पद्धतियों पर आधारित हैं। आवश्यकतानुसार नीचे दिए गए माध्यमों से सीधे अनुप्रयोग प्राप्त किए जा सकते हैं।

उपलब्ध प्रमुख अनुप्रयोग

🛕
पञ्चाङ्ग

कालचक्रं (दैनिक पञ्चाङ्ग एवं मुहूर्त)
• दैनिक पञ्चाङ्ग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण एवं राशि का सूक्ष्म दृक्तुल्य विवरण।
• अग्निवास, शिववास, पञ्चधा दिवाभाग एवं श्राद्धोपयोगी विशेष मुहूर्तों की सटीक गणना।
• दैनिक संकल्प पाठ एवं शुभाशुभ समय-ज्ञान हेतु नित्य उपयोगी प्रामाणिक साधन।
यदि किसी कारण से app डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

🔱
शिवोपासना पद्धति

पार्थिव पूजनं (पार्थिव शिवलिङ्ग प्रतिष्ठा व विधि)
• पार्थिव शिवलिङ्ग निर्माण एवं पूजन की सम्पूर्ण शास्त्रोक्त विधान।
• मन्त्र एवं स्तोत्र संग्रह
• भजन एवं आरती संग्रह
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

📖
व्रत एवं कथा अनुष्ठान

सत्यनारायण व्रत (कथा एवं पूजन विधि)
• व्रत, पूजन एवं कथा विधिि।
• स्कन्दपुराणोक्त एवं भविष्यपुराणोक्त पूजा विधि।
• स्कन्दपुराणोक्त एवं भविष्यपुराणोक्त कथा।
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

🌿
श्राद्ध प्रयोग

सिद्धं सुसिद्धं श्राद्धं (संशोधित मिथिलादेशीय अपात्रक श्राद्ध पद्धति)
• अन्त्यकर्म और षोडश श्राद्ध के विविध विषयों का प्रामाणिक विश्लेषण।
• अपात्रक श्राद्ध का प्रामाणिक विश्लेषण, अपात्रक श्राद्ध एवं श्राद्ध अपकर्षण का आरम्भ संबंधी शोध।
• दाहादि अन्त्य कर्म (मिथिलादेशीय), वृषोत्सर्ग एवं महैकोद्दिष्ट (एकादशाह), मासिक एवं सपिण्डन श्राद्ध (द्वादशाह), एकोद्दिष्ट (वार्षिक) श्राद्ध, पंचक मरण शांति आदि।
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

🌿
अशौच प्रकरण

अशौच निर्णय (अशौच विषयक विस्तृत विमर्श और प्रमाण संकलन)
• विभिन्न स्मृति-पुराणादि के प्रमाणों का संकलन।
• अशौच के विभिन्न प्रकार : स्पर्शाशौच, कर्माशौच, मङ्गलाशौच, जन्माशौच, मरणाशौच, उत्तरक्रियाशौच, दोषाशौच इत्यादि।
• दजन्माशौच, मरणाशौच, उत्तरक्रियाशौच, दोषाशौच, अशौच संकर, अशौचापावाद, अतिक्रान्ताशौच, सामान्य-विशेष निर्णय, प्रश्नोत्तर।
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

☀️
शांति कर्म

नवग्रह शांति
• नवग्रह शान्ति का परिचय एवं विधान।
• नवग्रह शान्ति प्रयोग।
• विशेष (कोई एक) ग्रह शान्ति प्रयोग, स्तोत्र, मन्त्र आदि।

Google Play Store (शीघ्र उपलब्ध)
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड APK

🪔
देव प्रतिष्ठा विधान

प्राणप्रतिष्ठा (देव प्रतिमा प्रतिष्ठा प्रयोग)
• नूतन देव विग्रहों के संस्कार, जलाधिवास, धान्याधिवास, शय्याधिवास एवं न्यास प्रयोग।
• मन्दिर अथवा गृह में देव प्रतिमा की शास्त्रीय प्राणप्रतिष्ठा की सम्पूर्ण वैदिक पद्धति।
• अनुष्ठानकर्ताओं एवं आचार्यों के मार्गदर्शन हेतु प्रामाणिक मन्त्रों का विस्तृत संकलन।

Google Play Store (शीघ्र उपलब्ध)
यदि किसी कारण से डाउनलोड न हो तो APK डाउनलोड कर सकते हैं:
प्रतीक्षित

॥ प्रस्तुति : सम्पूर्ण कर्मकांड विधि ॥

Leave a Reply