सम्पूर्ण कर्मकांड विधि के द्वारा जनसामान्य और कर्मकांडियों के लिये उपयोगी मोबाइल अनुप्रयोगों (एंड्राइड ऐप apk) भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी में कालचक्रं नामक यह अनुप्रयोग (Mobile App) आया है जो कि बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। यहां इस अनुप्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी और संबंधित छवियां उपलब्ध की गयी है।
कालचक्रं : जनसामान्य और कर्मकांडियों के लिये उपयोगी मोबाइल ऐप
सामान्यतः अनेकानेक मोबाइल अनुप्रयोग उपलब्ध होते हैं किन्तु समस्या यह होती है कि जनसामान्य की जो वास्तविक आवश्यकता होती है वह सरलता से उपलब्ध ही नहीं होता। हां ढेरों ऐसी सामग्रियां अवश्य ही होती है जिसकी कर्मकांडियों को भी आवश्यकता नहीं होती।
उक्त स्थिति में ऐसे अनुप्रयोग जो उपयोगी और सरल भी हों आवश्यक हैं और इसी आवश्यकता को देखते हुये संपूर्ण कर्मकांड विधि द्वारा उपयोगी मोबाइल अनुप्रयोगों का भी विकास आरम्भ किया गया है। इस कड़ी में उपलब्ध है “कालचक्रं” नामक ये अनुप्रयोग जो सामान्य जनों और कर्मकांडियों के लिये भी उपयोगी सिद्ध होगी।

गैलरी




आप ऊपर देख रहे होंगे कि पंचांग में आज का पंचांग और कल का पंचांग दिया गया है जो आज के लिये भी उपयोगी होता है और यदि कल के पंचांग की जानकारी चाहिये तो वो भी मिलती है। पंचांग में प्रमुख विवरण के साथ जो विशेष सामग्रियां हैं वो इस प्रकार हैं :
- गण्डान्त (मिथिलादेशीय)
- पंचक (भदवा)
- शिववास
- अग्निवास
- अर्द्धप्रहरा
इन प्रमुख विवरणों से आप समझ सकते हैं कि पञ्चाङ्ग भाग में जो सामग्री प्रस्तुत की गयी है वो कितना उपयोगी है। इसका अधिक विवरण देना उचित प्रतीत नहीं होता जो इन तथ्यों से भिज्ञ हैं वो स्वतः समझ सकते हैं कि ऐसी कोई सामग्री उपलब्ध भी नहीं है और कितना उपयोगी है ?

पंचधा दिवाभाग
तदुपरांत संकल्प भाग में आज का संक्षिप्त संकल्प और साथ ही कल का भी संक्षिप्त संकल्प दिया गया है। उसके पश्चात् एक और विशेष महत्वपूर्ण भाग है पंचधा दिवस विवरण। कर्मकांड में दिन के पांच भाग करके अपेक्षित भाग में आवश्यक कर्म को संपन्न करना आवश्यक होता है। विशेष करके श्राद्ध में पंचधा भाग की आवश्यकता होती है। यहां प्रतिदिन का पंचधा विवरण प्रस्तुत किया गया है।
तत्काल केवल आज का ही विवरण दिया गया है, यदि आपको कल के लिये भी आवश्यकता हो तो वह भी आगे उपलब्ध किया जायेगा साथ ही पंचधा विभाग का श्राद्ध में कितना अधिक महत्व है यह “सिद्धं सुसिद्धं श्राद्धं” (संशोधित अपात्रक श्राद्ध पद्धति) में जाना जा सकता है जिससे सम्बंधित आलेख पूर्व से प्रकाशित हैं।
डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आप कालचक्रं अनुप्रयोग (ऐप) को उपयोगी समझते हैं और डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। प्लेस्टोर पर अपलोड कर दिया गया है किन्तु तत्काल कुछ दिनों के लिये परिक्षण श्रेणी में है। जब तक परिक्षण श्रेणी में होता है तब तक दिखता नहीं है केवल वही देख और डाउनलोड कर सकते हैं जिनको परीक्षण के लिये निबंधित किया गया हो। निबंधित करने के लिये प्ले स्टोर वाली gmail ID देना होता है। यदि आप परीक्षण में सम्मिलित होना चाहते हैं तो आपको अपनी gmail ID हमें प्रदान करना होगा। ईमेल अथवा व्हाट्सप दोनों ही माध्यमों से gmail ID प्रदान कर सकते हैं तदनन्तर आपको निबंधित करके लिंक प्रदान किया जायेगा जिससे प्लेस्टोर में दिखेगा और डाउनलोड किया जा सकेगा।
माध्यम: सीधे मोबाइल संख्या 7992328206 पर व्हाट्सप (WhatsApp) सन्देश भेजकर अथवा आधिकारिक ईमेल info@karmkandvidhi.in पर संपर्क करके भी सुरक्षित रूप से इस अनुप्रयोग की फाइल प्राप्त कर सकते हैं।
इस अनुप्रयोग के बारे में आप अमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं और यदि कोई अन्य विशेष आवश्यकता हो तो वो भी बता सकते हैं। इंस्टाल करके रेटिंग और टिपण्णी करना न भूलें। यह ऐप जनसामान्य के लिये भी विशेष उपयोगी है अस्तु आपके रेटिंग और समीक्षा का भी महत्व होगा। इसलिये प्लेस्टोर पर अनप्रयोग के बारे में सुझाव आदि आलेख में टिप्पणि करके प्रदान करें। आगे के अद्यतन हेतु आप हमें ईमेल के माध्यम से सूचित कर सकते हैं यदि आप भविष्य में होने वाले अद्यतन को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें अवश्य सूचित करें : info@karmkandvidhi.in
निष्कर्ष
तकनीकी और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टिकोणों से ‘कालचक्रं’ एक उत्कृष्ट अनुप्रयोग सिद्ध होता है। यह पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक एंड्रॉइड तकनीक का एक अत्यंत सुंदर समन्वय है, जो आज की डिजिटल पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और काल-गणना के शास्त्रीय विज्ञान से जोड़े रखने में पूर्णतः सक्षम है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
अस्वीकरण: यह मोबाइल अनुप्रयोग तत्काल गूगल प्ले स्टोर पर सबके लिये उपलब्ध नहीं है. केवल परीक्षण करने वालों को ईमेल प्रदान करने पर लिंक उपलब्ध कराया जाता है। इस आलेख में दिए गए प्रामाणिक विधि के अतिरिक्त किसी अन्य अज्ञात या संदेहास्पद स्रोत से इस ऐप को डाउनलोड न करें। अन्यत्र किसी लिंक पर क्लिक करने या अनुप्रयोग को स्थापित (Install) करने का निर्णय अभ्यर्थियों का स्वविवेक होगा और वे स्वयं इसके उत्तरदायी होंगे। किसी भी तकनीकी असुविधा या पूर्ण सुरक्षा के साथ ऐप प्राप्त करने के लिए आप हमारी आधिकारिक ईमेल info@karmkandvidhi.in अथवा व्हाट्सप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं ।
