
हमारे बारे में
हमारी वेबसाइट संपूर्ण कर्मकांड विधि का उद्देश्य धर्म-संस्कृति-कर्मकाण्ड आदि के बारे जनमानस में जागरूकता का प्रसार करना एवं कर्मकाण्डी ब्राह्मणों को विभिन्न पूजा-पाठ-जप-हवन-संस्कार आदि संबंधी व्यापक विमर्श करते हुए विधि और मंत्र की जानकारी प्रदान करना है। यहां पर हम शास्त्रीय/प्रामाणिक तथ्यों को सप्रमाण प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आडम्बर/पाखण्ड का समर्थन हम नहीं करते हैं। शास्त्रोचित विधि-व्यवहार की चर्चा करते हुए शास्त्रविरुद्ध आडम्बर निस्तारण लक्ष्य लेकर हम चलते हैं।
- जो वेद विहित है वही मुख्य धर्म है और इससे संबंधित आलेख यहां मिलेंगे।
- जो व्यवहार वेदविरुद्ध है वह आडम्बर या पाखण्ड है और उसके समर्थन में यहां आलेख नहीं मिलेंगे।
- व्रत त्योहार आदि से संबंधित अग्रिम सूचना प्रस्तुत करते हैं।
- कर्मकांड विधि, कर्मकांड के मंत्र, कर्मकांड श्लोक, कर्मकांड सीखना, कर्मकांड की पुस्तकें, कर्मकांड पूजा पद्धति, सरल पूजा विधि, वैदिक शांति पाठ मंत्र सम्बन्धि जानकारी प्रस्तुत करते हैं।
- किसी भी जानकारी को प्रस्तुत करने से पूर्व शास्त्र-पुराणों द्वारा सम्पुष्टि का प्रयास करते हुये : यहां आपको कर्मकाण्ड; जैसे – पूजा विधि, पाठ विधि, जप विधि, अनुष्ठान, हवन विधि, वैदिक मंत्र, पौराणिक मंत्र, सिद्ध मंत्र, विशेष लाभकारी मंत्र, चमत्कारी मंत्र, ग्रह शांति मंत्र, ग्रह शांति विधि, गण्डांत शांति, नक्षत्र शांति, व्रत कथा, पितृ दोष शांति, श्राद्ध विधि, सर्व देव पूजन विधि, सरल पूजन विधि, षोडशोपचार पूजन विधि, व्रत-पर्व का निर्णय, असाध्य रोग निवारण करने वाला महामृत्युंजय जप विधि, सांगोपांग हवन विधि, स्वयं पूजा करने की विधि, गृह प्रवेश विधि, वास्तु शांति विधि, अशौच निर्णय, यह मंत्र, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा विधि, सरस्वती पूजा विधि, काली पूजा विधि, विश्वकर्मा पूजा विधि, रामार्चा पूजा विधि, नवरात्रि व्रत विधि, शिव पूजा विधि, रुद्राभिषेक विधि, दुर्गा अभिषेक विधि, धन्वंतरी पूजा विधि, कुबेर पूजा विधि, हनुमान पूजा विधि, विष्णु पूजा विधि, बगलामुखी जप विधि, सर्वतोभद्र मंडल निर्माण विधि, सर्वतोभद्र मंडल पूजा विधि, चतुर्लिंगतोभद्र निर्माण विधि, चतुर्लिंगतोभद्र पूजा विधि, द्वादश लिंगतोभद्र पूजा विधि, वास्तु मंडल निर्माण विधि, वास्तु मंडल पूजा विधि, नवग्रह मंडल निर्माण विधि, नवग्रह पूजा विधि, सप्तघृत मातृका पूजा विधि, षोडश मातृका पूजा विधि, चतुष्षष्ठी योगिनी पूजा विधि, क्षेत्रपाल पूजा विधि, हवन कुंड निर्माण विधि, हवन वेदी निर्माण विधि, हवन कुंड पूजा विधि, पार्वण श्राद्ध विधि, छठ पूजा विधि, कर्मकाण्ड सीखने की पुस्तकें इत्यादि विषयों से संबंधित आलेख प्राप्त होंगे जो आपके लिए सहयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
आज के युग में लोग व्रत-पर्व-पूजा-पाठ आदि की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं। किन्तु सप्रमाण चर्चा जो कि शास्त्रसम्मत हो इसका अभाव देखा जा रहा है। इस दिशा में प्रयास करते हुये यहाँ सामग्री उपलब्ध किया जाता है। संपूर्ण कर्मकांड विधि एक मात्र ऐसा मंच है जहां पर विभिन्न कर्मकाण्डों की प्रामाणिक और व्यापक विषयों का समावेश किया गया है।
कर्मकांड विधि पर क्या-क्या है ?
कर्मकांड विधि पर नित्यकर्म, नैमित्तिक कर्म और शांति कर्म तीनों प्रकार की विधि और मंत्रों की जानकारी दी गयी है साथ ही अनेकों कर्मकांड की PDF फाइल भी दी गयी है जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। यहां वर्ष भर के पर्व-त्यौहार, व्रत आदि की विधि – मंत्र और कथायें दी गयी है। हवन विधि, नामकरण विधि, मुंडन विधि, उपनयन विधि, वेदारंभ विधि, विवाह विधि, गृहारंभ विधि, गृहप्रवेश विधि, वधूप्रवेश विधि, विनायक शांति विधि , नवग्रह शांति विधि, वास्तु शांति विधि, प्राण प्रतिष्ठा विधि, श्राद्ध विधि, देवताओं के भजन, स्तोत्र, वेदों के मंत्र और सूक्त, श्री दुर्गासप्तशती, रुद्राष्टाध्यायी, नमक-चमक विधि, सत्यनारायण पूजा विधि, सत्यनारायण व्रत कथा, रामार्चा पूजा विधि – कथा इत्यादि सभी महत्वपूर्ण विषय दिये गये हैं।
सभी विषयों का व्यापक विश्लेषण भी किया गया है और सामग्रियों की सूचियां भी दी गयी है। विभिन्न प्रकार के मुहूर्तों की सूची भी दी गयी है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये ईमेल करे : info@karmkandvidhi.in
संपूर्ण कर्मकांड विधि की मुख्य सामग्रियां कर्मकांड विधि वेबसाइट (https://karmkandvidhi.com/) से ली गयी है और नयी सामग्रियां पृथक रूप से प्रकाशित की जायेगी।