F&Q :
प्रश्न : 2024 में मकर संक्रांति कब है ?
उत्तर : 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार को है।
प्रश्न : मकर संक्रांति का स्नान दान कब है ?
उत्तर : 2024 में मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी सोमवार को दोपहर तक है। स्नान-दान पुण्यकाल में ही किये जाते हैं।
प्रश्न : मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है ?
उत्तर : मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं एवं देवताओं के दिन का आरंभ होता है। इसीलिये मकर संक्रांति मनाई जाती है।
प्रश्न : मकर संक्रांति 15 तारीख को ही क्यों है ?
उत्तर : क्योंकि सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को आधी रात के बाद प्रवेश करेंगे और पुण्यकाल हेतु निकटतम उदित सूर्य 15 जनवरी के पूर्वाह्ण के होंगे, इसीलिये मकर संक्रांति 15 जनवरी को है।
प्रश्न : मकर संक्रांति का रहस्य क्या है? ?
उत्तर : मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरम्भ होता है। उत्तरायण का आरम्भ होता है। सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं जिसके अधिपति शनि है जो सूर्य का पुत्र है। इस दिन स्नान-दान करना विशेष पुण्यकारी होता है। इस दिन तिल का विशेष प्रयोग (स्नान-दान-भक्षण) किया जाता है इसलिए मकर संक्रांति को तिला संक्रांति भी कहते हैं।
कर्मकांड विधि में शास्त्रोक्त प्रमाणों के साथ प्रामाणिक चर्चा की जाती है एवं कई महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा पूर्व भी की जा चुकी है। तथापि सनातनद्रोही उचित तथ्य को जनसामान्य तक पहुंचने में अवरोध उत्पन्न करते हैं। एक बड़ा वैश्विक समूह है जो सनातन विरोध की बातों को प्रचारित करता है। गूगल भी उसी समूह का सहयोग करते पाया जा रहा है अतः जनसामान्य तक उचित बातों को जनसामान्य ही पहुंचा सकता है इसके लिये आपको भी अधिकतम लोगों से साझा करने की आवश्यकता है।